कोटड़ी:मोबाइल पर बात करना गूजरा नागवारा,डाला केरोसीन लगाई आग
दिलीप मेहता (Edited by आज़ाद नेब )
माड़लगढ़ 16 मई। पिछले दिनो कोटडी के बहु चर्चित पींकू कंवर कांड का पुलिस ने बडी मेहनत से राज खोल दिया है। भीलवाडा के अपर पुलिस अधीक्षक गोपालस्वरुप मेवाडा ने बताया कि इस घटना का राजफाश करने में शाहपुरा ए एस पी के नेतृत्व में कोटडी पुलिस ने का सराहनीय योगदान रहा है। 21अप्रेल को आंगनबाडी से कानावतो का खेडा जाते समय अज्ञात नकाबपोश द्धारा पींकू कंवर पर ज्वलनशील प्रदार्थ फैका जिससे वह जुलस गई ओर बाद में मोत भी हो गई। कोटडी पुलिस ने एक एक कडी जोडकर मामले का पता लगाया जिससे गांव के ही एक व्यक्ती पर संदेह बना रहा। इसमें गांव के ही पूरणसिंह उर्फ गोटूसिंह पिता शंकरसिंह का नास सामने आया। जानकारी के अनुसार पींकू कंवर मोबाईल पर रास्ते में किससे बात करती तो इससे पूरतसिंह खफा था। घटना के दिन शराब पीकर रास्ते में पैदल आती पींकू कंवर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। इसके बाद पुलिस ने मोबाईल व अन्य साक्ष्य जुटाकर गांव के ही पूरणसिंह को गिरफ्तार किया है ।। जिलापुलिस कप्तान प्रदीपमोहन शर्मा के निर्दशन में कोटडी थानाप्रभारी बालूराम चौधरी व ए एस आई ओमप्रकाश सहित जाप्ते ने घटना का राजफाश किया है। एस पी शर्मा ने पुलिस टीम कोटडी को बधाई दी है ।




Recent Comments