सारण :आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में सरपंच व उसका पुत्र घायल 
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
अमनौर /सारण 
स्थानीय थाना क्षेत्र के धर्मपुर जाफर गांव में सोमवार की बीती रात आपसी विवाद में पिता पुत्र के बीच हुई मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए. जिसका उपचार अमनौर स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया. घायलों में धर्मपुर जाफर ग्राम कचहरी के सरपंच जीतनारायण गुप्ता व उसका पुत्र कृष्ण कांत कुमार बताया गया है. घायल सरपंच जीतनारायण गुप्ता ने अमनौर थाने पहुंच अपनी जान माल की सुरक्षा का गुहार लगाई. इधर अमनौर थाने के एएसआई अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.