इसुआपुर:बिहार में पुनः एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी। नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए बेहतर कार्य कर रही है। उक्त बातें बिहार सरकार के पूर्व मंत्री भाजपा नेता बसामन भगत ने इसुआपुर में कहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारें मिलकर बिहार में तेजी से विकास किया है। जबकि कांग्रेस ने समाज को खंडित करने का कार्य किया है। वहीं राजद ने केवल अपने परिवार तथा सगे संबंधियों का विकास किया है। जो अब अपने ही घर में उलझ गई है। इन दोनों दलों ने वोट की राजनीति में केवल जनता को ठगने का काम किया है। तरैया के पूर्व बीजेपी विधायक जनक सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के युवा एवं सभी तबकों के लिए आत्मनिर्भर बिहार के लिए जो योजनाएं दी है, उससे बड़े पैमाने पर आर्थिक रूप से बिहार के पिछड़ेपन का भरपाई किया जा सकता है। एनडीए के नेतृत्व में बिहार का चहुमुखी विकास हुआ है ।एनएच, एसएच सड़कों, बिजली व स्वास्थ्य के क्षेत्र में सूबे में भरपूर कार्य हुआ है। इस दौरान प्रखंड के सुम्हां गांव में जनसंवाद कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। वहीं पूर्व मंत्री तथा पूर्व विधायक जनक सिंह ने दर्जनों गांव में जनसंपर्क भी किया। जहां पूर्व मंत्री को फूल माला तथा अंग वस्त्र देकर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर तरैया विधानसभा प्रभारी रामबहादुर राय, विधानसभा विस्तारक धर्मेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष शारदानंद सोनी, युवा बीजेपी नेता कुमुद रंजन, गुड्डू श्रीवास्तव, बद्री नारायण सिंह, अनारमा पांडेय, भोला सिंह, अभय सिंह, संजय कुशवाहा, ललन कुशवाहा, राजेंद्र सिंह कुशवाहा, ओमप्रकाश सिंह, सुमेर राय, शेख आजाद समेत सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता थे।