परवेज अख्तर/सीवान। राम मंदिर पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला राष्ट्र हित में है और अब भारत को विकसित राष्ट्र बनने से कोई रोक नहीं सकता यह कहना है भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह का उन्होंने कहा कि किसी भी देश के विकास के लिए आपसी भाईचारा महत्वपूर्ण होता है सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से दोनों धर्मों के धर्मावलंबियों के बीच आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ेगा। श्री सिंह ने कहा कि अयोध्या विवाद को लेकर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद राम मंदिर के निर्माण का संकल्प पूरा होने जा रहा है और 500 साल पुराना विवाद अब समाप्त हो गया। यह फैसला किसी की हार और जीत नहीं है हम राम मंदिर के मुद्दे को राजनीति से नहीं जोड़ते यह मुद्दा भारत के गौरव का प्रतीक है।
भाजपा नेता श्री सिंह ने कहा कि अयोध्या में इतना विकास होगा ,और लोगों को लगने लगे कि यही राम की नगरी है ।राम मंदिर के साथ-साथ अयोध्या का विकास रोटी से भी जुड़ना चाहिए यानी राम और रोटी के साथ रोजगार भी मिलेंगा। इस अवसर पर पूर्व मुखिया मुन्ना कानू, उमेश सिंह ,आकाश सिंह बाबा ,राजीव कुमार पांडेय, संजय सिंह, दिलीप सिंह, या मुन्ना सिंह, संजय दुबे, राजेश राम, पवन माझी, समेत कई लोग मौजूद थे।