परवेज अख्तर/सिवान;

महाराजगंज(सिवान)(आससे)महाराजगंज थाने के हजात में बंद एक कैदी सोमवार की सुबह पुलिस को शौच जाने के बहाने चकमा देकर फरार कैदी को थाने में पदस्थापित एसआई अरूण कुमार सिंह ने काफी प्रयास से मंगलवार की सुबह सिवान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सरसर गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार कैदी को जेल भेज दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष निरंजन कुमार चौरसिया ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दरौंदा थाना क्षेत्र के बालबंगरा गांव में एक व्यक्ति साइकिल से शराब लेकर जा रहा है। जिसके आधार पर पुलिस ने बालबंगरा गांव निवासी असरफ मियां को आधा दर्जन विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शराब कारोबारी शौच के बहाने चौकीदार को चकमा देकर फरार हो गया था।