◆ वर्षगाठ के अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा फ्री नामांकन की व्यवस्था

तरैया, सारण। प्रखण्ड के उसरी बाजार के समीप स्थित एसएस पब्लिक स्कूल के 8वां वर्षगाठ पर रविवार को स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की पेशकश की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन पानापुर प्रखण्ड के जिला पार्षद अभिषेक रंजन उर्फ मुनचुन सिंह, तरैया के पूर्व प्रमुख हरि शंकर सिंह, व कोंध पंचायत के सरपंच बिनोद सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक दृश्य पेश किए जो उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं विद्यालय प्रबंधक द्वारा वर्षगाठ के अवसर पर गरीब एवं मेधावी छात्रों के लिए फ्री नामांकन की व्यवस्था की गई थी। विद्यालय के निदेशक मो. शहबाज ने बताया कि क्षेत्र में आये प्रलयकारी बाढ़ आपदा एवं कोरोना संक्रमण को देखते हुए गरीब एवं मेघावी बच्चों के लिए फ्री नामांकन की व्यवस्था की गई थी। जिसकी तिथि में विस्तार करते हुए 10 मार्च तक बढ़ा दी गई है, ताकि अधिक से अधिक बच्चे इसका लाभ उठा सकें। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य नीरज कुमार सिंह, शिक्षक रंजीत पंडित, अरमान अली, मो. आजाद, मंजीत तिवारी, राजेश कुमार, रिशु कुमार समेत अन्य शिक्षक व अभिभावगण उपस्थित थे।




Recent Comments