
सारण : रामनवमी पर अमनौर में रामभक्तों ने निकाली ऐतिहासिक शोभायात्रा
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
अमनौर /सारण
रामनवमी को ले वैष्णो देवी गुफा मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों से बुधवार को हजारों की संख्या श्रध्दालु भक्तों ने शोभायात्रा व महावीरी झंडा जुलूस निकाला.वैष्णो देवी गुफा मंदिर से निकले शोभायात्रा में रामभक्तों ने भगवा रंगों में रंगे जय श्री राम का नारा लगाते हुए वातावरण को भक्तिमय कर रहे थे.
उत्साहित राम भक्तों ने हाथों में पारंपरिक शस्त्र व लाठी डंडे लिए कलाबाजी भी दिखाई.उक्त शोभायात्रा में डीजे साउंड, बैंड बाजा, घोड़ा व विभिन्न तरह के झांकी से दर्शकों का मंत्रमुग्ध कर दिया.वहीं अमनौर डीह, परशुरामपुर रामजानकी मंदिर, कुनरिया ब्रह्मस्थान पैगा शेखपुरा से भी काफी संख्या में श्रद्धालु भक्तो ने शोभायात्रा व महावीरी झंडा जुलूस निकाला. अमनौर डीह के के शोभायात्रा में राम लक्ष्मण, सीता तथा हनुमान व उनकी सेवक की झांकी की प्रस्तुति को लोगो ने सराहा.वहीं अमनौर में इस दौरान सभी प्रतिष्ठाने बंद रहे उक्त मौके पर स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा भी शामिल दिखे. जबकि मुस्लिम समुदाय के लोग भी उक्त शोभायात्रा में सहयोग करते दिखाई दिए. शोभायात्रा के पूर्व सैकड़ों रामभक्तों ने बाइक जुलूस निकाला. इसको लेकर दण्डाधिकारी के रूप में बीईओ जगदीश भगत, थानाध्यक्ष उदय कुमार, एसआई संतोष कुमार रजक, एएसआई अरविंद सिंह सहित पुलिस बल मुस्तैदी के साथ डटे रहे. उक्त शोभायात्रा अमनौर वैष्णो देवी गुफा मंदिर से चल कर अमनौर बाजार, बलहा, जलालपुर होते हुए भेल्दी गई. तथा वहाँ से फिर अमनौर वापस लौट गए.




Recent Comments