
फाइनल मैच में न्यू प्रिंस क्रिकेट क्लब ने मारी बाजी
——–
✍सचिन पाण्डेय की रिपोर्ट
——–
एकमा (सारण)
प्रखंड के खजूआन में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में न्यू प्रिंस क्रिकेट क्लब ने एकमा क्रिकेट क्लब को दो विकेट से हराया ।टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए एकमा क्रिकेट क्लब ने 20 ओभर 147 रन बनाकर अलआउट हो गई।वही दूसरी पारी में न्यू प्रिंस क्रिकेट क्लब ने 19 ओभर 148 रन बनाकर जीत हासिल कर लिया। लगातार खेल में अच्छा प्रदर्शन पर मोनू सुहेल को एचपी गैस के प्रोप्राइटर सरोज माझी ने बधाई दी।मैन आफ दी मैच रहे मोनू सुहेल को जनप्रतिनिधि भवानी सिंह ने पांच हजार नगद पुरस्कार राशि दिया,और कहा की ग्रामीण क्षेत्रों मे प्रतिभा की कमी नहीं है ।केवल प्रतीभावान खिलाड़ियों को उच्च स्तर के प्रशिक्षण की जरूरत है ।




Recent Comments