अमनौर स्थित ग्रामीण एचपी गैस एजेंसी का मढ़ौरा एसडीएम ने किया जांच


दैनिक खोज खबर/अमनौर/(सारण)। घरेलू गैस की किल्लत व आपूर्ति पर बढ़ते डिमांड को लेकर अनुमंडल प्रशासन गुप्त सूचना के आधार पर अमनौर बाजार स्थित एक बंद मकान में छापेमारी कर बारह खाली सलेंडर बरामद किया है. रविवार को सूचना के आधार पर मढ़ौरा एसडीएम निधि राज व डीएसपी नरेश पासवान सहित अमनौर पुलिस मौके पर पहुंच सुनील जयसवाल के बंद मकान में छापेमारी कर बारह खाली गैस सलेंडर बरामद किया. स्थानीय लोगों से पूछताछ से पता चला कि वह मकान बहुत दिनों से बंद है और मकान मालिक बाहर रहते हैं. हालांकि अधिकारियों ने बरामद किये सभी खाली गैस सलेंडर को अमनौर थाने को भेज दिया. वहीं इसकी जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही गई. वही अमनौर में युवराज एचपी ग्रामीण गैस वितरक पहुंच भंडारण, वितरण व विधि व्यवस्था का जायजा लिया. इधर छापेमारी की सूचना पर कालाबाजारी या अवैध भंडारण करने वालों में हड़कंप मच गया है.