छपरा। शहर की अग्रणी समाजसेवी संस्था रोट्रैक्ट क्लब ऑफ़ सारण सिटी ने रिविलगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर-1 के गोरिया बस्ती में क्लब प्रोजेक्ट वस्त्रदान 4.0 के तहत जरुरतमंदो के बीच कपड़ा वितरण किया.इस दौरान रोट्रैक्ट सारण सिटी के संयुक्त सचिव राजकुमार ने बताया की क्लब का यह प्रोजेक्ट प्रत्येक वर्ष होता है जिसमे जरुरतमंदो की मदद की जाती है.सचिव अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया की स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अजित सिंह एवं धर्मेंद्र चौहान के मदद से ये प्रोजेक्ट आगे भी जारी रहेगा.हमारा क्लब जरुरतमंदो के लिए हमेसा आगे रहता है.इस दौरान रोट्रैक्ट डिस्ट्रिक्ट 3250 के ZRR निकुंज कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे.इस दौरान उपाध्यक्ष निशांत पांडेय,संयुक्त सचिव राजकुमार,डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर नवनीत कुमार,महताब आलम,सैनिक कुमार,समाजसेवी धर्मेन्द्र सिंह चौहान,मुखिया अजित सिंह,वार्ड ,पार्षद प्रतिनिधि दीन वन्धु साहनी,शैलेन्द्र सिंह,अनुरंजन प्रसाद,राकेश सिंह,बीर बहादुर सिंह,रवि भूषण मिश्रा उपस्थित थे।