राज्यपाल रामनाथ कोंबिद को राष्ट्रपति पद के राजग प्रत्याशी बनाये जाने पर केंद्रीय मंत्री रुडी ने दी अपनी शुभकामानएँ

———
#उप-प्रबंध सम्पादक मनोकामना सिंह की रिपोर्ट
नई दिल्ली, 19 जून, 2017 ।
सारण लोकसभा संसदीय क्षेत्र से सांसद सह केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजीव प्रताप रुडी ने समर्पित राजनेता, प्रखर विचारक व कानून नीति सामाजिकता व आर्थिक गतिविधियों पर सूक्ष्म नजर रखने वाले वर्तमान बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद जी को राजग की तरफ से राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी घोषित करने पर अपनी असीम शुभकामनाएँ प्रेषित की है। श्री रुडी ने श्री कोविंद के नाम की घोषणा होने के बाद उनसे दुरभाष पर बात की और उनको बधाई व शुभकामनाएँ दी। उक्त बातों की जानकारी श्री रुडी के कार्यालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई। मालूम हो कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राष्ट्रपति पद के लिए लगाए जा रहे कयासों पर विराम लगाते हुए बिहार के राज्यपाल रमानाथ कोबिंद के नाम की राजग की तरफ से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार के रूप में घोषणा की है।
राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित होने के बाद केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजीव प्रताप रुडी ने दुरभाष पर उन्हें बधाई दी है। हाल हीं में दिनों राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने श्री रुडी से मुलाकात की थी। इस दौरान राज्य मे कौशल विकास की विभिन्न योजनाओं पर विस्तापूर्वक चर्चा हुई थी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी की घोषणा के बाद मंत्री श्री रुडी ने राज्यपाल श्री कोविंद से मुलाकात के दौरान के फोटो ट्वीटर पर शेयर करते हुए उन्हे शुभकामनाएं व बधाई थी। श्री रुडी ने श्री कोविंद से फोन पर बातचीत की। उनका हालचाल जानकर उन्होनें इस मौके पर उन्हें शुभकामनाएं दी।
श्री रुडी ने कहा आज हमारे लिए गर्व का क्षण है। पहली बार बिहार के राज्यपाल को देश के सर्वोच्च पद पर चुनने की कवायद शुरू हो गई है। उन्होने कहा कि कानून नीति के साथ-साथ आर्थिक व सामाजिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखते वाले बिहार के वर्तमान राज्यपाल श्री कोविंद ने अपनी कार्य कुशलता से राजनीति में एक मिसाल कायम की है। रामनाथ कोविंद का जन्म 1 अक्टूबर 1945 को उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में हुआ। श्री रुडी ने कहा कि यूपी से दो बार राज्यसभा सदस्य रहे हैं। पेशे से वकील कोविंद ऑल इंडिया कोली समाज के अध्यक्ष के रूप में दलितों गरीबों के बीच कार्य करते रहे है। इस दौरान श्री कोविंद ने गरीब-दलितों के लिए मुफ्त में कानूनी लड़ाई लड़ी। विदित हो कि श्री कोविंद वर्ष 1994 से 2006 तक राज्य सभा के सदस्य रहे। राज्यसभा की सदस्य के रुप में अनुसूचित जाति और जनजाति की कल्याण समीतियों के सदस्य थे। इसके अतिरिक्त वह गृह, पेट्रोलियम और अन्य समितियों के सदस्य रहे। वह राज्य सभा की हाउसिंग कमेटी के भी अध्यक्ष थे। 2010 में जब नितिन गडकरी भाजपा के अध्यक्ष थे तो उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया। 8 अगस्त 2015 को उन्हें बिहार का गवर्नर नियुक्त किया गया।





Recent Comments