सरसंघचालक 15 फरवरी से पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे
*👉सरसंघचालक के साथ बैठकों में 8 केन्द्रीय अधिकारी एवं क्षेत्र के 33 कार्यकर्ता और पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले कानपुर, अवध, काशी और गोरक्ष प्रांत के 49 राजकीय जिलों (संघ रचना के 88 जिलों) के 1270 कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे. बैठक में ग्राम विकास, कुटुम्ब प्रबोधन, गौरक्षा एवं सामाजिक समरसता के क्षेत्र में कार्यरत कार्यकर्ता व विचार परिवार के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे.👈*
#दैनिक खोज खबर के लिये सिवान से ✍परमार डाॅट काॅम की रिपोर्ट

(दैनिक खोज खबर डेस्क)
काशी :राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत इस सप्ताह से काशी के प्रवास पर रहेंगे. उनका प्रवास संघ की नियमित वार्षिक प्रवास योजना का हिस्सा है. सरसंघचालक प्रतिवर्ष कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में संघ कार्य की स्थिति एवं प्रगति की जानकारी प्राप्त करने के साथ – साथ भविष्य की कार्ययोजना हेतु उनका मार्गदर्शन भी करते हैं. कार्य की दृष्टि से सरसंघचालक जी का प्रवास प्रतिवर्ष प्रत्येक क्षेत्र में होता है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 11 क्षेत्रों में से एक ‘पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र’ में सरसंघचालक का प्रवास निश्चित है. संघ कार्य योजना में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र – कानपुर, अवध, काशी और गोरक्ष चार प्रांतों में विभक्त है. सरसंघचालक जी का पांच दिवसीय प्रवास 15 फरवरी से 20 फरवरी 2018 की अवधि में काशी में रहेगा.
सरसंघचालक के साथ बैठकों में 8 केन्द्रीय अधिकारी एवं क्षेत्र के 33 कार्यकर्ता और पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले कानपुर, अवध, काशी और गोरक्ष प्रांत के 49 राजकीय जिलों (संघ रचना के 88 जिलों) के 1270 कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे. बैठक में ग्राम विकास, कुटुम्ब प्रबोधन, गौरक्षा एवं सामाजिक समरसता के क्षेत्र में कार्यरत कार्यकर्ता व विचार परिवार के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे.
सरसंघचालक प्रवास के दौरान 18 फरवरी, 2018 को सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में काशी महानगर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को सम्बोधित करेंगे.
उक्त जानकारी पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सह क्षेत्र कार्यवाह डॉ. वीरेन्द्र जायसवाल ने दी।
सरसंघचालक 15 फरवरी से पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे




Recent Comments