Θ बेतिया – पूरे बिहार के अभाविप कार्यकर्ताओ ने एक दीप शहीदों के नाम किया कार्यक्रम

✍️न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प०च०) बिहार 👉
बिहार प्रान्त के प्रदेश सह मंत्री रौशन कुमार ने कहा कि ऑपरेशन विजय की सफलता के नाम पर कारगिल विजय दिवस का नाम दिया गया। 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक प्रमुख चौकी की कमान संभाली, जो पाकिस्तानी घुसपैठियों द्वारा हमसे छीन ली गयी थी। आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद हुए जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु पूरे बिहार के अभाविप कार्यकर्ताओ ने एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम किया।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चन्दन सैनी,सौरव शुक्ला, आसिफ हैदर संजय यादव,अमलेश कुमार,संदीप कुमार,मनजीत कुमार,मुन्ना कुमार,आदित्य कुमार ,राजा श्रॉफ,आर्यन श्रीवास्तव,विनायक द्विवेदी,हिमांशु श्रीवास्तव
एवम सूरज श्रीवास्तव आदि इस कार्यक्रम में शामिल थे।





Recent Comments