रसूलपुर ने धानाडीह को 38 रनों से हराकर शील्ड पर जमाया कब्जा

रसूलपुर /एकमा(सारण): स्थानीय थाना क्षेत्र के असहनी के खेल मैदान में रबिबार को यदुबंशी क्रिकेट टुर्नामेंट के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टुर्नामेंट के फाईनल मैच में बाबा महेन्द्रनाथ क्रिकेट क्लब ने धानाडीह क्रिकेट क्लब को 38 रनों से हराकर शिल्ड पर अपना कब्जा जमाया।

मैच के शुरूआत में धानाडीह की टीम ने टाॅस जीतकर रसूलपुर की टीम को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया।रसूलपुर की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 15 ओवर में सात बिकेट खोकर 128 रन का लक्ष्य रखा वहीं धानाडीह की टीम कुल 88 रन बनाकर सिमट गयी।

मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सिरीज रसूलपुर के कुणाल कुमार को मिला।मैच का उद्घाटन भाजपा नेता कामेश्वर कुमार सिंह मुन्ना व स्थानीय मुखिया बागेश्वर सिंह ने किया।मौके एकमा पश्चिमी मंडल उपाध्यक्ष बिकास सिंह पिकु, प्रकाश पुन्नु,राहुल दुबे,हरेन्द्र ठाकुर, कमलेन्द्र यादव,सुनील यादव,योगेन्द्र यादव, पिंटु यादव, पप्पू यादव, बिनोद सिंह आदि समेत सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित थे।




Recent Comments