राजा शीलनिधि क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में अवारी ने कप पर कब्जा जमाया
#अवारी ने 24 रन से टूर्नामेंट का फाइनल मैच जीता
#विजेता टीम को विधायक जितेंद्र राय ने कप प्रदान किया

मढ़ौरा (सारण):सात दिनों से चल रहे राजा शीलनिधि क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन रविवार को फाइनल मैच के साथ हो गया l

फाइनल में पहुची अवारी तथा लेरू आ की टीम की जोरदार टक्कर अंत समय तक दर्शको के बीच रोमांच बनाए रखा l टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अवारी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 138 रन बनाई जबाब में उतरी लेरूआ की टीम की शुरुआत अच्छी रही परन्तु अंत मे अवारी टीम की घातक बल्लेबाजी के सामने वह टिक नही पाई तथा 16 ओवर में मात्र 114 रन पर ही ऑल आउट हो गई l

मैन ऑफ द मैच अवारी के रोहित कुमार जबकि बेस्ट बॉलर राहुल कुमार रहे l विजेता टीम को कप प्रदान करने के बाद खिलाड़ियों को संबोधित करते स्थानीय विधायक जितेंद्र राय ने कहा कि जिस प्रकार खेल के प्रति अब गांवो में भी जुनून दिखाई दे रहा है यह खेल तथा खिलाड़ियों के भविष्य के लिये अच्छा संकेत है l आज ग्रामीण स्तर के भी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा की बदौलत देश का नाम रौशन कर रहे है l वही प्रखंड प्रतिनिधि बीरेंद्र राय ने कहा कि खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नही है जरूरत है इस प्रतिभा को सही मार्गदर्शन की l यदि इन्हें सही मार्गदर्शन के साथआवश्यक संसाधन उपलब्ध कराया जाए तो ग्रामीण क्षेत्रो से निकलने वाले ये खिलाड़ी अपने प्रतिभा का लोहा अंतराष्ट्रीय स्तर पर मानवेंगे l इस अवसर पर आयोजक प्राचार्य शशांक विमल रवि सिंह भानुप्रताप सिंह युवराज भास्कर शोभी राय योगिंदर राय मनोज राय आदि उपस्थित थे l




Recent Comments