
कस्तूरबा विद्यालय में गर्म वस्त्र का किया गया वितरण
परसा(सारण) :बेटी को पढ़ने के लिए सरकार द्वारा कई सुबिधा उपलब्ध करा रही है।योजनाओ की लाभ उठाकर मन लगाकर पढ़ाई करने की जरुरत है।इसके लिए हमारी पूर्ण सहयोग रहेगा।उक्त बातें कस्तूरबा गाँधी बालिका अवासीय विद्यालय विशुनपुर में बार्षिक गर्म कपड़ा वितरण समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमुख सबिता देवी ने कही।प्रमुख ने कही कि सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में बेटियो के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनोओ की जनकारी दी।तथा शिक्षा के क्षेत्र में नाम रौशन करने के लिए प्रेरित किया।वही बीडीओ रजत किशोर सिंह ने कहा कि सरकार के द्वारा छात्रो के लिए गर्म कपड़ा उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है।अवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए सर्दी में अच्छी सहयोग है।उन्होंने उपस्थित लोगो से स्वच्छता मिशन में सहयोग करने का अपील किया।कार्यक्रम में बीआरपी भीपी शर्मा एसआई बिमल पासवान बीडीसी मुकेश कुमार शिक्षक सुरेश सिंह मनोज सिंह अजय सिंह गुड्डी कुमारी बीडीसी अशोक ठाकुर कन्हैया माँझी भोला सिंह बीडीसी प्रतिनिधि मो सलामत पूर्व सरपंच जय प्रकाश ठाकुर सबिता कुमारी संजय कुमार राय संजय कुमार सिंह शिव जी सिंह देव रंजन कुमार आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अथितिओ प्रभारी संचालक राम सिंह द्वारा अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारम दिब्यांग छात्राओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत कर किया गया।




Recent Comments