राजेंद्र कॉलेज के प्रवेश द्वार का विधायक ने किया उद्घाटन

छपरा : स्थानीय विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने विधायक कोष से निर्मित राजेंद्र कॉलेज के प्रवेश द्वार का आज उद्घाटन किया।विधायक ने बताया कि विगत वर्षों के डॉ राजेंद्र प्रसाद के जंयती कार्यक्रम में इस प्रवेश द्वार के सौदर्यीकरण की मांग मुझसे की गई थी। इस दौरान मेरे विधायक कोष से इस प्रवेश द्वार का सौदर्यीकरण देशरत्न भारत के प्रथम राष्ट्रपति को मेरे तरफ से एक छोटी सी श्रद्धांजलि है।

इस दौरान भाजपा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल, राजेश फैशन, जयचंद प्रसाद, गुड्डु कुमार, धीरज सिंह,ध्रुव कुमार पाण्डेय, प्रो० मृदुल शरण,सुरेश प्रसाद सिंह,सुशील शर्मा,डाॅ एच के वर्मा समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थें।