मांझी। पन्द्रह वर्षों में बिहार का बजट 23 हजार करोड़ से बढ़कर लगभग ढाई लाख करोड़ हो गया। तथा 80 फीसदी लोगो को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के अलावा हर घर को बिजली तथा हर गांव को पक्की नली गली से जोड़ने का महती कार्य एनडीए सरकार ने किया है। कुछ लोग बकवास में विश्वास करते हैं हम तो विकास और जनता की सेवा में भरोसा रखते हैं। यह बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मांझी के नरपलिया खेल के मैदान में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहीं। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से हाथ उठाकर अपील की कि एनडीए प्रत्यासी माधवी सिंह को अपार बहुमत से जिताकर भेजें ताकि हम बिहार में विकास की एक और नई इबारत लिख सकें। अपने सम्बोधन में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने राजद के शासन काल को जंगल राज तथा नीतीश के शासनकाल को मंगलराज की संज्ञा दी। उन्होंने मांझी की एनडीए प्रत्यासी को दुर्गा का अवतार तथा महागठबंधन प्रत्यासी को विध्वंसक तथा संत धरणी की पुण्य भूमि के लिए घातक बताया। प्रत्यासी माधवी सिंह ने अपने सम्बोधन में तीन अंक का मेरा नाम तीन नवम्बर को ईवीएम का तीन नम्बर का बटन दबाएं। सामने खड़े सभी प्रत्यासी चित हो जाएंगे। सभा को विधान पार्षद प्रो वीरेंद्र नारायण यादव ललन सर्राफ जितेंद्र कुमार नीरज वैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल संतोष महतो नजीमुल होदा हेमनारायण सिंह शारदा नंद सिंह शिवाजी सिंह प्रो ओमप्रकाश सिंह उमाशंकर ओझा पंकज सिंह आदि नेताओं बाल मुकुंद चौहान लगनदेव तिवारी मनोज सिंह हसनैन अंसारी मनोज प्रसाद आदि नेताओं ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता व संचालन उमेश ठाकुर ने किया।