
पटना: राज्य सरकार के निर्णय के आलोक व जनहित में मरीजों की सेवा के लिए 20 अप्रैल से साई हेल्थ केयर वैलनेस सेंटर पूर्वी बोरिंग केनाल रोड राय जी की गली पटना प्रात 9:00 बजे से शाम के 6:00 बजे तक खुलेगा. जहां सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मरीजों की सेवा की जाएगी इस आशय की जानकारी संस्थान के प्रमुख व बिहार के चर्चित फिजियोथेरेपिस्ट डॉ राजीव कुमार सिंह ने दी. उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन के आलोक में तय सुरक्षा मानकों के अनुपालन के साथ है उनका अस्पताल मरीजों की सेवा करेगा .लॉक डाउन अवधि में बिहार के मरीजों के लिए उनके द्वारा निशुल्क चिकित्सा परामर्श की सुविधा प्रदान की गई है उनके द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया है कि बिहार का कोई भी मरीज उनके द्वारा दिए गए नंबर 9386262526पर संपर्क कर साइटिका लकवा कमर जोड़ों के दर्द व अन्य समस्याओ का निवारण प्राप्त कर सकता है डा राजीव कुमार सिंह ने बताया कि उनके तरफ से निशुल्क चिकित्सा परामर्श के साथ ही साथ गरीब और लाचार लोगों के लिए निशुल्क दवाएं व भोजन की व्यवस्था भी की गई है संकट की इस घड़ी में उन्होंने बिहार वासियों से घरों के अंदर रहने सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की भी अपील की. उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल से अस्पताल खुल जाने से मरीजों के काफी सहूलियत मिल जाएगी तथा जिनका नियमित रूप से फिजियोथेरेपी हो रहा था वैसे मरीजों का इलाज सुचारू पूर्वक हो पाएगा.




Recent Comments