मांझी।नंदलाल सिंह महाविद्यालय जैतपुर-दाउदपुर के प्रांगण में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ मनाया गया। एसोसिएट प्रो.डॉ.आफताब आलम की अध्यक्षता में चर्चा-परिचर्चा आयोजित की गई। अध्यक्षीय सम्बोधन में डॉ.आलम ने कहा कि हम सभी को संविधान द्वारा प्रदत्त मतदान का अधिकार लोकतंत्र में निर्णायक बनाता है। देश में मतदान ही है जो सबको समान पंक्ति में खड़ा कर देता है। हमें जाति,धर्म,भाषा एवं लिंग आदि से ऊपर उठकर निष्पक्ष मतदान करना होगा तभी एक मजबूत लोकतंत्र स्थापित कर पाएंगे। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ दिनेश पाल ने सभी शिक्षक, शिक्षकेतरकर्मी एवं विद्यार्थियों को शपथ दिलाया।मौके पर राकेश कुमार,डॉ जी डी राठौड़,डॉ उपेन्द्र कुमार,डॉ आशीष कुमार,डॉ अमृत प्रजापति,डॉ शम्भूनाथ प्रभाकर,डॉ आशीष प्रताप सिंह, वसीम रजा,रमेश कुमार,मृत्युंजय कु सिंह,आलोक कु सिंह,संजय कु सिंह,आज़ाद भगत सिंह, राजीव कु सिंह,चारु उराँव,राजकुमार समेत सपना,प्रियंका,खुशबू आदि विद्यार्थी उपस्थित थे।