राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया। प्रखंड कार्यालय में आपदा से बचने के लिए प्रखंड परिसर में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।बीडीओ चंदन कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को सम्पन्न हुई इस प्रशिक्षण में सेनुवरिया, करमवा, बरवा सेमराघाट तथा नौतनखूर्द पंचायतों के मुखिया ,सरपंच, वार्ड सदस्य तथा पंच आदि जनप्रतिनिधियों की प्रखंड सभागार में की दिये जा रहे आपदा प्रशिक्षण में भूकंप से तथा बाढ़ से बचने का उपाय, आग से लोगों को कैसे बचाएं ,सड़क दुर्घटना को कैसे रोका जाय तथा शीतलहर आदि से निपटने का उपाय दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का टेनर महनागनी के सरपंच विंध्याचल सिंह एवं परसा पंचायत के मुखिया सुनील तिवारी के देखरेख में संपन्न हुई। इस प्रशिक्षण में मुखिया जितेंद्र सिंह, नौतन खूर्द पंचायत के सुरेंद्र पाल, अरविंद कुमार गिरी तथा सेनुवरिया के मुखिया रबि देवी समेत वार्ड, सरपंच, पंच आदि उपस्थित थे।