
दैनिक खोज खबर/सोनपुर । संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में बाबा गोरखाई नाथ मंदिर परिसर, सबलपुर में महान किसान नेता एवं स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती की 76वीं पुण्यतिथि पर एक संकल्प सभा का आयोजन शुक्रवार क़ो किया गया। सभा में उपस्थित किसानों एवं ग्रामीणों ने स्वामी जी के किसान हितों के लिए किए गए ऐतिहासिक संघर्ष और उनके योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उन्हें फूल माला पहनाकर उन्हें नमन किया तथा वर्तमान परिस्थितियों में उनके विचारों की प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की। सभा में वक्ताओं ने कहा कि आजादी के इतने वर्षो बाद आज भी किसान भूमि, आजीविका और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष लोग कर रहे हैं। सबलपुर क्षेत्र में गंगा कटाव रोधी कार्यों की धीमी प्रगति, प्रशासनिक उदासीनता तथा भ्रष्ट व्यवस्था के कारण किसानों और ग्रामीणों में व्यापक आक्रोश है।
धर्मनाथ शर्मा ने कहा कि भारत के प्रसिद्ध किसान नेता, समाज-सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी के रूप में उन्हें भारत में किसान आंदोलन का जनक भी कहा जाता है।इनका जन्म:22 फरवरी 1889 देवा गाँव, गाज़ीपुर वर्तमान में उत्तर प्रदेश में हुआ उनका बचपन का नाम नौरंग राय था। कम उम्र में ही वे संन्यास लेकर स्वामी सहजानंद सरस्वती कहलाए।इनका मृत्यु: 26 जून 1950 क़ो मुजफ्फरपुर में हुई। उन्होंने 1929 में ‘बिहार प्रांतीय किसान सभा’ की स्थापना की और 1936 में ‘अखिल भारतीय किसान सभा’ के संस्थापक अध्यक्ष बने।वक्ताओं ने सरकार से कटाव रोधी कार्यों में तेजी लाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।
सभा की अध्यक्षता संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष ब्रज किशोर शर्मा ने की, जबकि संचालन पूर्व मुखिया दीपक शर्मा ने किया।कार्यक्रम के दौरान सबलपुर के प्रतिभाशाली युवा कमलनयन को 70 वीं बीपीएससी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में चयनित होने पर अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करते हुए वक्ताओं ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सभा को सरपंच दिलीप शर्मा, किसान नेता विजय शर्मा, अधिवक्ता अरविंद शर्मा, शंभू नाथ शर्मा, माहेश्वर नारायण शर्मा, ललन शर्मा, धर्मनाथ शर्मा, जितेंद्र शर्मा, शत्रुघ्न शर्मा,अबध शर्मा,अनुपम चंदन एवं राहुल श्रीवास्तव सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। सभा के अंत में किसानों के अधिकारों, भूमि संरक्षण तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष को और मजबूत करने का सामूहिक संकल्प लिया गया।




Recent Comments