चौकीदार के आकस्मिक निधन से शोकाकुल है पुलिसकर्मी
दैनिक खोज खबर, कोपा
कोपा थाना में कार्यरत चौकीदार कृष्णा मांझी की आकस्मिक निधन से पुलिसकर्मी व आमलोग शोकाकुल व हतप्रभ हैं। कोपा थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने चौकीदार की निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि सुबह अचानक चौकिदार कृष्णा मांझी की तबीयत बिगड़ी जिसके बाद कोपा में प्राथमिक उपचार चल रहा था।

उपचार के क्रम में उनकी मौत हो गई। वह मुल रूप से थाना क्षेत्र के सम्होता निवासी हैं । मौत की खबर सुन कर पुरा थाना परिवार शोक में डूब गया। कोपा थाना में कार्यरत पुलिसकर्मी कृष्णा मांझी की व्यवहार कुशलता की तारीफ कर रहे थे।