मोतिहारी: हाजीपुर गांव में शराब के नशे में जगजीत कुमार ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास


मोतिहारी (पू.च.) जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में शराब के नशे में देवर द्वारा भाभी के साथ दु‌र्ष्कम का प्रयास किया। इस मामले में महिला निशा देवी ने पुलिस को आवेदन देकर कहा है कि उसके पति घर पर नहीं थे।
वह घर में अकेली थी, उसी समय उसके देवर जगजीत कुमार शराब के नशे में घर मेंघुसकर उसे बेपर्दा कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। शोरगुल करने पर वह मौके से फरार हो गया और जान मारने की धमकी भी दी। घटना शुक्रवार की देर रात की बताई गई है।