विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार
बगहा:२-प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा दिनांक 29/12/2018 को शौच मुक्त बगहा प्रखण्ड को घोषित किया गया है। ओडीएफ क्या सच में हुआ कि नही या सिर्फ सरकारी कागजो में ही हुआ है यह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को ही मालूम है कि बगहा प्रखण्ड से सटे पंचायतों के सभी लाभूक का क्या पूर्ण रूप से शौचालय निर्माण कार्य को पूरा हो गया या नहीं इसकी जानकारी तो प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व पंचायत के मुखिया के पास पूर्ण रूप से जानकारी प्राप्त होना चाहिए। शौचालय निर्माण कार्य में अनिमियता बरतने के साथ प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी बहुत ऐसे वार्ड है जहाँ अभी तक शौचालय निर्माण कार्य को पूर्ण भी नही किया गया है और प्रखण्ड कार्यालय से सटे पंचायतों को “स्वच्छ भारत मिशन” शौच मुक्त घोषित कर दिया गया है।
पंचायतो का जायजा लेते हुए ग्रामीणों ने बताया कि अभी तो शौचालय का निर्माण हुआ भी नहीं कि प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा ओडीएफ घोषित कर देने के साथ ही अभी भी बहुत पंचायतों में शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण नही किया गया है और अभी भी बहुत से वार्डों में शौचालय निर्माण करने के लिए उत्साह भी नहीं किया गया और ना ही इसकी जानकारी लाभुक को दिया गया है शायद ग्रामीणों के साथ पंचायत के ग्रामीण को ही मालूम है। भ्रमण करते हुए पंचायत अन्य पंचायत में भी शौचालय निर्माण का कार्य पूरा भी नही हुआ और पंचायत को ओडीएफ घोषित कर दिया गया है और अगर पंचायत को ओडीएफ किया गया है तो क्या प्रखंड विकास पदाधिकारी को सही जानकारी नही होने के साथ ही बगहा से बाल्मीकिनगर मुख्य पथ मार्ग जैसे कि रामपुर से लेकर मदनपुर चौक के बीच में गोबरहिया गांव है जिसे भुतवाहा बाबा के स्थान से भी जाना जाता है और इस मुख्य पथ के दोनों किनारे शौच का अड्डा बना हुआ है और अभी भी बहुत ऐसे मुख्य-पथ मार्ग है जहाँ सुबह-शाम ग्रामीणों का शौच का अड्डा बना हुआ है और क्या प्रखंड विकास पदाधिकारी देख कर भी अंजान बन गये है और भी ऐसे वार्ड है जहाँ अभी तक शौचालय निर्माण हुआ भी नहीं है और क्या प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा वाह-वाही लेने के लिए बगहा२ प्रखंड कार्यालय से सटे सभी पंचायत को शौच से मुक्त कर दिया गया है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा महात्मा गांधी के सपनों को पुरा तो सरकारी कागजातों में अपने लक्षय को प्राप्त कर लिए लेकिन अभी भी बगहा२ से सटे पंचायतों में शौचालय निर्माण कार्य अधूरा ही पड़ा हुआ है।