सारण :कालाबाजारी हेतु रखी पी.डी.एस.के दुकानों की 321 बोरियां बरामद.                
===== ===== ===== ===== ===== 
लहलादपुर: सारण 
जनता बाजार थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर इसी थाना क्षेत्र के बसहीं पंचायत में पी.डी.एस. के एक दुकानदार के मकान में कालाबाजारी हेतु रखीं खाद्यान से भरी 321 बोरियां बरामद किया, जिसमें गेहूँ के 185 तथा चावल के 136 बोरियां शामिल हैं. कालाबाजारी हेतु रखे खाद्यानों के बारे में सूचना मिलते ही श्री कुमार ने बी.डी.ओ. राजाराम पासवान तथा साहाजितपुर थानाध्यक्ष नित्यानन्द प्रसाद के सहयोग से उक्त डीलर विशेश्वर राय के मकान में शनिवार की रात्री में छापेमारी किया तो सूचना की बातें सच्च पायी गईं. थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बतलाया कि खाद्यान से भरी बोरियों के अलावे बहुत सारी खाली भी बोरियां थी, जिससे यह अनुमान लगाया जाता है कि पी.डी.एस. के दुकानदारों द्वारा खाद्यानों को खाली बोरियों में पलटकर गोरख धंधा किया जाता होगा. मौके पर उपस्थित बी.एम.ओ. सरोज कुमार ने बताया कि अप्रैल महीने में उठाव अभी नहीं हुआ है, यदि श्री राय द्वारा मार्च महीने का आवंटन नहीं भी किया गया है तो भी उसके पास गेहूँ के 47 तथा चावल के 70 बोरियां ही होनी चाहिये थी. जब्त सभी  बोरियों को प्रखँड कार्यालय के भितरी वारम्दे में सुरक्षित रख दिया गया है. पी.डी.एस. के दुकानदार श्री राय अभी तक फरार बताये जाते हैं. बताते चले कि खाद्यान की कालाबाजारी का गोरखधंधा इस क्षेत्र केलिये कोई नया नहीं हैं. इससे भी पूर्व बनपुरा पंचायत के सिरिस्तापुर गाँव में सड़क पर खडी ट्रक पकडी गई थी, जो पी.डी.एस. के खाद्यानों से भरी थी. पुलिस मामले की तहकिकात में जूट गईं हैं.छापेमारी में थानाध्यक्ष के साथ एस.आई. रामशिष प्रसाद तथा भगवान प्रसाद भी अपने दल- बल के साथ सहयोग में जूटे हुए थे.