बगहा प,च,
विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार
बगहा प,च, जंगल मे स्थापित बगहा पुलिस जिला से सटे नोरंगिया थाना परिसर में चारहदीवारी नही होने से कभी भी जंगली जानवर के साथ पुलिस कर्मियों में रात्रि के समय भय बना हुआ रहता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि चारो तरफ से चाहरदीवारी के नही होने से बाल्मीकि टाइगर रिजर्व क्षेत्र होने के साथ ही घने जंगलों से घिरा हुआ है और रात्रि के समय कोई भी जानवर के साथ ही अन्य खतरनाक जानवरों का भय बना हुआ रहता है कई बार चाहरदीवारी निर्माण कार्य के साथ ही अन्य पदाधिकारी को पत्राचार किया गया है लेकिन अभी तक कोई भी कार्यवाई नही किया गया है और ना कोई संतोष जनक जवाब दिया गया है।