रसूलपुर थाने में ईद को ले शांति समिति की बैठक आयोजित
विनीत कुमार, एकमा
रसूलपुर थाने में नवपदस्थापित थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने शांति समिति की बैठक आयोजित की। ईद पर्व को ले आयोजित इस शांति समिति की बैठक में रसूलपुर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। 
शांति समिति की बैठक के बहाने ही नए थानाध्यक्ष ने सभी लोगो से मुलाक़ात की व क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को ले सहयोग मांगा। उन्होंने सभी से ईद शांति से मनाने की अपील की।
रसूलपुर थाने के रास्ते से गुजर रही जिला परिषद अध्यक्ष मीना अरुण भी शांति समिति की बैठक में शामिल होने के लिए अपने वाहन से उतर गई। उनके साथ एकमा की जीप सदस्य वर्षा सिंह भी थी।
उनलोगों ने क्षेत्र के लोगो से कुशलक्षेम पूछा। दोनो ने नए थानाध्यक्ष से परिचय प्राप्त किया।।
शांति समिति की बैठक में डॉ एसएन यादव, जमालुद्दीन अंसारी, शशिभूषण सिंह उर्फ नन्हकू सिंह, उपमुखिया बंटू सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।