
मांझी(सारण) रविवार की रात रणपटी गांव में बंद दो घरों का ताला काटकर लाखों रुपये की कीमती सामान चोरी कर ली। चोरो ने एक घर से एक मोटरसाइकिल तथा दूसरे घर से एलसीडी तथा पानी का मोटर की चोरी कर ली। घटना की जानकारी सोमावर गृह स्वामी को स्थानीय लोगो ने फोन पर दी।घटना की सूचना मिलते ही गृह स्वामी पहुचे। मिली जानकारी के गृह स्वामी हरेश्वर पूरी ने बताया कि छठ पूजा में अपने पैतृक घर बनियापुर थाना क्षेत्र के करही गांव चले गए थे। उनके घर का ताला तथा बिजली का तार कटे देख ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली की आपके घर का ताला तोड़कर चोरों द्वारा चोरी की गई है।जब पहुंचे तो देखा कि घर से पानी का मोटर, एलसीडी तथा कपड़े गायब हैं जिसकी कीमत लगभग 60000 बतायी जाती है। घर जाने के बाद अज्ञात चोरों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। उधर रनपट्टी निवासी व अवकाश प्राप्त बैंक कर्मी भोला प्रसाद के नये घर का मुख्य दरवाजे के अलावे अंदर कमरे का ताला काट कर उनकी ग्लैमर गाड़ी चोरी कर ली। सुबह जब नए घर आये तो देखा कि दोनों ताला काटा हुआ है और मोटरसाइकिल नही है। इस संबंध में दोनो गृह स्वामी ने मांझी पुलिस को आवेदन देकर अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी करने का आरोप लगाया है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही।




Recent Comments