मढ़ौरा(सारण)/संजीव कुमार :

उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा कर्णपुरा में बीती रात चोरों ने वेंटिलेटर से चोरी करने करने का प्रयास किया I संयोग ठीक था कि गोदरेज के लॉकर को तोड़ने के दौरान उसका हैंडिल टूट गया लेकिन लॉकर नहीं टुटा I इससे बैंक का कैश लुटने से बच गया Iघटना के सम्बन्ध में बैंक के शाखा प्रबंधक विध्यवासिनी सिंह ने एक प्राथमिकी स्थानीय थाना में दर्ज कराया है जिसमे अज्ञात चोरों को आरोपित किया है I प्राथमिकी में बताया है कि शुक्रवार को दस बजे बैंक के कार्यालय सहायकअविनाश कुमार पाण्डेय के द्वारा बैंक का ताला खोला गया था I बैंक के भीतर का सब सामान तितर बितर मिला, देखने पर बैंक का वैंटिलेटर टुटा मिला जहा से चोर प्रवेश किये होंगे ऐसा प्रतीत हुआ I चोरों ने गोदरेज का लॉकर को तोड़ने का प्रयास किया था कारन उसका हैंडिल टूटा हुआ था I लॉकर सुरक्षित होने से राशि लूट नहीं हो सकी लेकिन चोरों ने डिजिटल सिग्नेचर का पेन ड्राइव सहित कुछ महत्वपूर्ण कागजात के चोरी जाने की संभावना है I चोरों ने बैंक के वी-सेट को क्षतिग्रस्त कर दिया है I  शाखा प्रबंधक ने सुरक्षा की व्यवस्था करने के साथ मामले में क़ानूनी करवाई की भी बात कही है I

                 बैंक चोरी में असफल हुए चोरों ने वही स्थित एक मोबाइल दूकान सह स्टूडियों में चोरी का प्रयास किया और 25 हजार नगद सहित दस मोबाइल सेट की चोरी कर ली I इस सम्बन्ध में दूकानदार सुमित कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराया है I प्राथमिकी में दुकान का ताला तोड़कर दस मोबाइल सेट इयर, फोन मेमोरी कार्ड, चार्जर सहित 25 झाजार रुपये की चोरी की बात कही है I