
दुमदुमा शिव मंदिर में घोघारी नदी से जलबोझी कर हजारों शिव भक्तों ने शिव मंदिर मे किया जलाविषेक
#हरि किशोर सिंह/मशरक (सारण) मशरक प्रखंड क्षेत्र के चान्दबरवां काली मंदिर से नवयुवक समिति के द्वारा विशाल शिव भक्तों युवतियों ,महिला व पुरुष एवं गाजेबाजे हाथी घोड़े के साथ एक झांकी निकाली गई और झाकी इतनी विशाल रुप लिया कि कोई सोच नहीं था कि इतना लम्बा झांकी निकलेगा सैकड़ों कन्याओं व महिलाएं और पुरुष लोग चान्दबरवां काली स्थान से झांकी सजाई गई और वहां से चलकर गायत्री ब्रह्म बाबा से होते हुए बड़वाघाट घोघारी नदी पर पहुंचकर बोल बंम की नारा लगाते हुए घोघारी नदी से जल भरीऔर जयघोष करते हुए बड़वाघाट शिव मंदिर, रामजानकी मंदिर, हनुमान मंदिर पर जल चढाते हुए बोल बम के जयघोष करते हुए चान्दबरवां शिव मंदिर ,हनुमान मंदिर पर जल चढाने के बाद फिर बोल बम के जयघोष से पुरा क्षेत्र मे भक्तिमय सा महौल दिख रहा था ।वही बहरौली पंचायत के मुखिया अजीत सिंह द्वारा निकाली झांकी भी आ पहुंची काफी संख्या में युवक एवं युवतियों की भीड़ दुमदुमा चतुर्भुजी बाबा की जयघोष करते हुए दुमदुमा चतर्भुजी बाबा के मंदिर पहुंच कर जल चढाया और अपनी मन्नतें पुरी होने की कामना करते हुए बाबा चतर्भुजी एवं बोल बम के नारे लगाते हुए जल चढाया ।वहीं मशरक शिव मंदिर में भी भक्तों की भीड़ नजर आई जिसमें समाजसेवी चन्द्रमा सिंह ओझा जी सैकड़ों श्रद्धालुओ की भीड़ जलाभिषेक किया ।और दुमदुमा शिव मंदिर मे चान्दबरवां नवयुवक समिति के नवयुवकों एवं महिलाओं मे घोड़े पर सवार धनुप्रताप सिंह ,अनु सिंह ,मनमोहन सिंह, भूलन सिंह ,नितिश सिंह, शुशील सिंह, राजेंद्र सिंह, भानु प्रताप सिंह, दिपांशु कुमार, आदर्श कुमार, श्वेता कुमारी, चिकू कुमारी, रश्मि राजकुमारी देवी आदि सैकड़ों लोगों ने जल बोझकर झांकी के साथ जलाभिषेक किया ।




Recent Comments