ताजपुर में बॉलीबाल मैच का आयोजन, युवा नेता राणा प्रताप उर्फ डब्लू सिंह ने फीता काटकर मैच क़ा किया उद्घाटन
मांझी(सारण) प्रखंड के ताजपुर में बॉलीबाल मैच का आयोजन किया गया. मैच का उद्घाटन युवा नेता राणा प्रताप उर्फ डब्लू सिंह ने फीता काटकर तथा खिलाड़ियों के पात्र परिचय कर किया. मैच में बसडीला की टीम ने जीत कर खिताबी कप पर कब्जा जमा लिया. मैच में कुल चार टीम भाग ली थी. खेल में दो सेमीफाइनल मैच के प्रथम में मदनसाथ और बसडीला के बीच खेला गया. दूसरा मैच सरयूपार तथा छपरा के बीच खेला गया. फाइनल मैच बसडीला तथा छपरा के बीच खेला गया. जिसमें बसडीला की टीम ने जीत हासिल की. विजेता टीम को युवा नेता राणा प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह तथा विजय सिंह ने संयुक्त रूप से कप दिया. इस मौके पर थानाध्यक्ष राजेश चौधरी, केशव सिंह, देवेंद्र सिंह, मनोज सिंह, राम कृष्ण सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.
ताजपुर में बॉलीबाल मैच का आयोजन, युवा नेता राणा प्रताप उर्फ डब्लू सिंह ने फीता काटकर मैच क़ा किया उद्घाटन




Recent Comments