
यूपी : छात्रवृत्ति की मांग को लेकर छात्रों ने सौंपा ज्ञापन
#अंकित की रिपोर्ट/शाहजहांपुर : डीएलएड संयुक्त प्रशिक्षु मोर्चा के बैनर तले डीएलएड प्रशिक्षुओं ने छात्रवृत्ति की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय और समाज कल्याण अधिकारी को ज्ञापन सौंपा । जिला अध्यक्ष अमृत प्रकाश ने बताया कि डीएलएड प्रशिक्षुओं को पिछले 2 वर्ष से स्कोलरशिप नही मिल सकी है जिससे प्रशिक्षुओं में काफी रोष है । इस दौरान पुलकित,वंदिता,ज्योति,निधि , आदित्य समेत कई प्रशिक्षु मौजूद रहे ।




Recent Comments