बीकानेर:भाजपा देहात के प्रभारियों की घोषणा
राजपुरोहित समाज को प्रतिनिधित्व नहीं देने से रोष
 
भैरू सिंह राजपुरोहित ( Edited by आज़ाद नेब )
बीकानेर 21 मई। भारतीय जनता पार्टी देहात जिला अध्यक्ष सही राम दुसाद ने संगठन को मजबूत करने और सरकार के कार्यो को आम जन तक पहुचाने के लिए पूरे जिले के देहात मंडलो के प्रभारी घोशित किये ।
वही पहले जिला देहात कार्यकारणी में और अब प्रभारी टीम में एक भी राजपुरोहित समाज के प्रतिनिधि को शामिल नहीं करने पर समाज के युवा वर्ग में रोष है , गोपाल सिंह तोलियासर ने बताया कि समाज सदैव भाजपा का वफादार रहा है पर पार्टी द्वारा सदैव नजर अंदाज किया जा रहा है और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा से कार्यकर्ताओ में रोष है और जल्द ही युवा मीटिंग कर आगे का निर्णय लेंगे ।