आपदा जोखिम न्यूनीकरण के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

मशरक (सारण ):
मशरक हाई स्कूल परिसर में बुधवार को आपदा जोखिम न्यूनीकरण के उद्देश्य से सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।
आपदा से बचाव के लिये आयोजित प्रशिक्षण शिविर में एनडीआरफ ने छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। हाई स्कूल मशरक में सारण के अपर समाहर्ता अरूण कुमार के उपस्थिति एवं प्राचार्य अरूण कुमार वर्णवाल के अध्यक्षता में स्कूली बच्चे,शिक्षक एवं पंचायत प्रतिनिधि हुए शामिल। जिसमें संजय कुमार सिंह, मशरक पश्चिमी के सरपंच विनोद प्रसाद, जजौली सरपंच सुदर्शन पंडित, खजुरी सरपंच उमाकांत तिवारी, दुरगौली सरपंच मिथिलेश सिंह, शिक्षक रामप्रवेश पंडित, विनय कुमार सिंह, अरविंद सिंह, संजीव कुमार मुख्य थे। आपदा जोखिम न्यूनीकरण के उद्देश्य से सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत एनडीआरएफ के टीम एवं एडीएम अरूण कुमार ने सड़क सुरक्षा उपायों, अग्निकाण्ड,भूकंप से सुरक्षा, सर्पदंश से उपायों तथा सीपीआर आदि से जुड़ी आपदा से पूर्व तथा आपदा के दौरान और आपदा की समाप्ति के तुरंत बाद बरती जाने वाली विभिन्न सावधानियो की जानकारी दी गई। एनडीआरएफ के टीम ने आपदा के तुरंत बाद भूकंप एवं बाढ़ में फंसे लोगों को किस तरह अस्पताल एवं सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया जाए। इसके कई तरीके बताए।




Recent Comments