अवतार नगर मे एक शादी समारोह से बाइक चोरी-:
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज (सारण):
“”””””””””
अवतारनगर थानाक्षेत्र के झौवा ढाल के समीप एक शादी समारोह मे शामिल होने गए सिपाही की बाईक चोरी हो गई
इस संबंध मे छपरा पुलिस लाईन क्वार्टर न0 37 A मे अस्थाई निवासी व डोरीगंज थानाक्षेत्र के लोदीपुर चिरान्द गाँव निवासी सिपाही संजीव कुमार के द्वारा स्थानीय थाने मे एक लिखित आवेदन दे बाईक चोरी का मामला दर्ज कराया है ।
दर्ज प्राथमिकी रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित सिपाही ने बताया है कि शुक्रवार की देर संध्या झौवा ढाला स्थित एक शादी समारोह मे वह शामिल होने गया था जहाँ दरवाजे के बाहर अपनी बाईक खड़ी कर थोड़े समय के लिए वह अन्दर गया तभी उसकी बाईक चोरी हो गई कुछ समय बाद वापसी मे जब वह बाहर निकला तो उसकी बाईक गायब थी ।
थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है ।




Recent Comments