युवा संवाद ने प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह की जयन्ती समारोह किया आयोजित

युवा संवाद ने सोमवार को मनाया श्री कृष्ण सिंह जयन्ती समारोह
युवा संवाद मोर्चा के द्वारा बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री रहे दिवंगत श्री कृष्ण सिंह का जयन्ती समारोह भगवान बाजार स्थित रंजीत सिन्हा के आवास पर मनाया गया ,युवा संवाद के युवा नेता डॉ विशाल सिंह राठौर ने जयंती को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार केशरी डॉ श्री कृष्ण सिंह किसी एक के नही वो समाज के नेता थे ;वे समाज के हर वर्ग को साथ ले कर चलते थे उन्होंने अपने कार्य काल मे बिहार के नाम को शिखर तक पहुचाने का काम किया ,वह हम बिहार वासियो नौवजवानों के लिये गर्व की बात है ,वही सेख नौशाद और प्रभाष शंकर ने कहा कि युवा संवाद मोर्चा आज छोटे कमरे में श्री कृष्ण बाबू की जयन्ती मना रहा है वह दिन दूर नही जब युवा संवाद के बैनर तले यह जयन्ती समाहरो राज्य स्तरीय तौर पे मनाया जाएगा वही सभी युवा संवाद के वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण बाबू की सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी जब उनके बताये हुए मार्गो पर चलेंगे ! जयन्ती समाहरो में उपस्थित ओमप्रकाश चौधरी ,पवन श्रीवास्तव ,अमित सिंह ,निशांत राज,पवन उपाध्याय ,पवन गुप्ता,राजन सिंह,लडडु रजक ,रंजीत सिन्हा इत्यादि !
भवदीय
(सेख नौशाद )
दिनांक-22-10-2018




Recent Comments