खलपुरा में लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की तैयारी अंतिम चरण में
24 को भव्य जल यात्रा के साथ होगा यज्ञ का शुभारंभ
देश के कोने-कोने से जुटेंगे संत व महात्मा
डोरीगंज-:
“””””””””””
सदर प्रखंड के खलपुरा ग्राम में भारत के राष्ट्रीय संत जग्तगुरू
त्रिदंडी स्वामी गोपालचार्य वेदांत मार्तंड जी महाराज के चर्तुमास के
समापन पर विराठ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन आगामी 24 अक्टूबर
से प्रारंभ होगा। आयोजक मंडल के तथा स्थानीय पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह
ने बताया कि यह यज्ञ 24 अक्टूबर को भव्य जल यात्रा के साथ प्रारंभ होगा।
25 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे से पचांग पूजन मंडप प्रवेश के साथ यज्ञ का
विधिवत शुभारंभ होगा जो 31 अक्टूबर तक चलेगा। यज्ञ में देश के कोने कोने
से संत महात्मा पहुंचेंगे जिनमें जग्तगुरू मादी स्वामी श्री निवासाचार्य
जी महाराज काच्ची, जग्तगुरू जीयर स्वामी जी महाराज बक्सर, जग्तगुरू
राजगोालाचार्य जी महाराज बक्सर, त्रिदंडी स्वामी देवनारायणाचार्य जी
वृन्दावन, जग्तगुरू स्वामी रामचन्द्राचार्य जी पुष्कर, जग्तगुरू स्वामी
राजनारायण चार्य जी महाराज देवरिया, जग्तगुरू मुमुक्षु नारायणाचार्य
त्रिदंडी स्वामी काशी, जग्तगुरू स्वामी वंेकटेशप्रपन्नाचार्य जी महाराज,
गया, जग्तगुरू माधवाचार्य जी, अयोध्या, जग्तगुरू , राघवाचार्य जी,
अयोध्या, स्वामी ऋषिकांताचार्य जी बक्सर, स्वामी ज्योति नारायणाचार्य जी,
आरा, स्वामी इंदिरारमण जी, के मधुर प्रवचन का लाभ लोग ले सकेगे । साथ ही रामायण मंडली के द्वारा रामलीला , झाँकी आदि की प्रस्तुति भी की जाएगी ।