अखाड़े में पहलवानों ने दिखाया दम
न्यूज़ इनपुट:केशव बाबू
विभूतिपुर
विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर उत्तर पंचायत के ऐतिहासिक दैंता पोखर के प्रांगण मे भीम अखाड़ा पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतर प्रांतीय कुश्ती प्रतियोगिता का अयोजन किया गया है।

तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज पहलवानो ने दाव लगाये। इस प्रतियोगिता मे झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पटना, बगहा, बेतिया, पश्चिम चंपारण, खगड़िया, जौनपुर, बेगूसराय, दरभंगा, समस्तीपुर, दिल्ली एवं हरियाणा व ग्रामीण क्षेत्रों से आए हुए 200 से अधिक पहलवान अपना भाग्य अजमा रहे हैं।

इसमें कई महिला पहलवान भी शामिल हैं।भीम अखाड़ा कुश्ती प्रतियोगिता के बैनर तले अयोजित इस प्रतियोगिता में शामिल पहलवानों में से आज शाम तक 30 जोड़ी से अधिक पहलवानों ने अपना दांव आजमाया।जिसमे महिला पहलवान भी शामिल थीं।महिला पहलवान की पहेलवानी देखने के लिये आज पूरे मैदान में लोगों की भीड़ जुट गयी थी।कुश्ती का फाइनल मुकाबला मंगलवार को होगा।मौके पर उप प्रमुख रामनाथ राय, मुखिया हमीद मिंया, यमुना प्रसाद सिंह,आदि उपस्थित थे।