प्रथम राष्ट्रपति डाॅक्टर राजेन्द्र प्रसाद की जयंती मनी

पानापुर (सारण)। शुक्रवार को थानाक्षेत्र के सभी सरकारी व निजी विद्यालयो तथा सरकारी कार्यालयो मे भारत के प्रथम राष्ट्रपति डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद की 137 वी जयन्ति धूमधाम की साथ मनाई गई। सभी कार्यालय प्रधान , सभी कर्मी तथा छात्र-छात्राओ ने डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित की तथा उन्हे नमन किया।इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयो मे निबंध तथा भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।मुख्य रूप से कस्तूरबा गाधी बालिका विद्यालय-बकवां,उच्च माध्यमिक विद्यालय-भोरहॉ, मध्य विद्यालय-रामपुररुद्र, प्राथमिक विद्यालय-जीपूरा,प्रखंड कार्यालय-पानापुर, बीआरसी कार्यालय-पानापुर मे राजेन्द्र प्रसाद की जयन्ति मनाई गई।