आकाशीय बिजली के चपेट में आने से एक की मौत दो अन्य घायल

✍️सुवास प्रसाद/पानापुर (सारण) : बुधवार थानाक्षेत्र के कोन्ध में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पचास वर्षीय नन्दलाल राय की मौत हो गयी ।जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप जख्मी हो गए ।जख्मी ऑधी देवी पति सारंगी सहनी(45)तथा संदेश कुमार पिता चंद्रिका राय(25)को बेहतर ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल तरैयां भर्ती कराया गया है ।मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग अपने खेतों में काम रहे थे,तभी वर्षा आ गई ।वर्षा से बचने के लिए बगल एक मंदीर मे छुप गए ।तभी अचानक ठनका गिरा जिसके प्रभाव से पचास वर्षीय नन्दलाल राय की घटना स्थल पर हीं मृत्यु हो गई, जबकी दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए ।