सिवान। गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के गोरियाकोठी पेट्रोल पंप के समीप एक अनियंत्रित व लापरवाह ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी जिससे बाइक पर सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी भगवती कुंवर,पुत्र हरिशंकर सिंह और पौत्र प्रियांशु कुमार बताए जाते हैं। ज्ञात हो कि मृतकों में एक ही परिवार कि तीन पीढियां शामिल है।मृतक भागमती कुंवर के पुत्र हरिशंकर सिंह और उनके दूसरे पुत्र का लड़का प्रियांशु कुमार भी इस घटना में मौत का शिकार हो गया है।इस घटना की खबर सुनते ही परिजनों,सगे संबंधियों , पूरे हरपुर गांव समेत गोरियाकोठी में सन्नाटा छा गया है।और सभी लोग उस टेलर चालक को कोस रहे हैं जिसने इस मनहूस घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद टेलर चालक टेलर छोड़कर भाग गया है।घटना की खबर मिलते ही गोरियाकोठी पुलिस मौके पर पहुंच गई और आक्रोशित लोगों को किसी तरह समझा बुझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया।