*ग्रामीण क्षेत्र में शहरी व्यवस्था के साथ शिक्षा देना संगम बाबा का सराहनीय कदम— बीडीओ इसुआपुर*
इसुआपुर ( सारण ) :- गणतंत्र दिवस के अवसर पर इसुआपुर के संस्कारदीप इन्टरनेशनल स्कुल में स्कुल के निदेशक मुखिया संगम बाबा ने झंडोत्तोलन किया । वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच का उद्घाटन इसुआपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमूद कुमार व इसुआपुर थानाध्यक्ष रुपेश कुमार ने संयूक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया । कार्यक्रम के प्रारंभ में मुखिया संगम बाबा ने अतिथियों को शाँल, बुके व स्कुल का प्रतीक चिन्ह मोमेन्टो भेंट कर सम्मानित किया । प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमूद कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा की इस ग्रामीण इलाके में बच्चों के लिये शहरी सुविधा और समुचित व्यवस्था कर योग्य शिक्षकों को दूसरे अलग – अलग राज्यों से यहाँ लाकर रखना व बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ये संगम बाबा का साहसिक कदम है । वहीं स्कुल के छोटे-छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से लोगों का मन मोह लिया । कार्यक्रम में उपस्थित डा० विजय किशोर प्रसाद, डा० प्रतिक कुमार, डा० प्रवेज रजा, इसुआपुर मुखिया प्रतिनिधि राजकिशोर सिंह, रामप्रकाश दास, मुखिया धनंजय पाण्डेय, गजेन्द्र सिंह, अरविन्द चौरसिया, राजदेव राय, मनोज राय, सुनील चौरसिया व सरपंच झुलन राय को मुखिया संगम बाबा ने शाल, बुके व प्रतीक चिन्ह मोमेन्टो देकर सम्मानित किया ।