रूडी के प्रवक्ता बनने पर मढ़ौरा में जश्न का माहौल
मढ़ौरा(सारण): स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी के बीजेपी का राष्ट्रिय प्रवक्ता बनने पर मढ़ौरा के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल रहा I बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह के नेतृत्व में सामूहिक रूप से खुशी मनाई और एक दुसरे का मुह मीठा कराया I इस अवसर पर पूर्वी मंडल अध्यक्ष भरतेश्वर सिंह,विधानसभा विस्तारक नाबालिक गिरि, युवराज भास्कर, मुन्ना लाल गुप्ता, दिलीप राम, प्रियतम सिंह,तेज नारायण सिंह,अरविन्द कुमार, मैनेजर राय, सिकन्दर राय, जंगली नट सहित अन्य मौजूद थे I सभी ने स्थानीय सांसद को अपनी बधाई भेट की और अपनी अग्रिम शुभकामना दी है I