सारण डीएम ने दिया आदेश, अब 9 बजे से होगा जिले के प्राथमिक विद्यालयों का संचालन
दैनिक खोज खबर, सारण
सारण के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी प्राथमिक विद्यालयों का संचालन 21 दिसम्बर से सुबह 9 बजे से कराने का निर्देश दिया है।

डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बढ़ रही ठंड के मद्देनजर यह निर्देश दिया है। डीएम श्री सेन के इस आदेश के बाद 21 दिसम्बर से अगले एक हफ्ते तक जिले के प्राथमिक विद्यालयों का संचालन सुबह 9 बजे से किया जाएगा।

सारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी को इस आदेश को कार्यान्वित कराने का निर्देश डीएम सुब्रत कुमार सेन ने दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि डीएम सुब्रत कुमार सेन के इस निर्देश के बाद प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों को राहत मिलेगी।