मढ़ौरा में पांच दिवसीय 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के लिए निकाली गयी भव्य कलश यात्रा

मढ़ौरा(सारण). शनिवार को नगर के चीनी मिल बड़ा बंगला के परिसर में आयोजित पांच दिवसीय 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया. कलश यात्रा में घोड़ा,हाथी,बैंड बाजा, गायत्री मंत्र संगीत धुन पर सैकड़ो की संख्या में पुरुष व महिला श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल थे.वही कलश यात्रा में गायत्री माता,आचार्य श्रीराम शर्मा, सरस्वती माता, बजरंग बली समेत अन्य देवी देवताओं की आकर्षक झांकी लोगों को मंत्रमुग्ध किये हुए था.कलश यात्रा यज्ञ स्थल चीनी मिल परिसर से निकलकर मुख्य बाजार ,स्टेशन रोड, अम्बेडकर रोड होते हुए ऐतिहासिक शीलनिधि की नगरी शीलहौरी पोखर से जलभरी की गई. फिर मढ़ौरा मुख्य बाजार होकर यज्ञ स्थल पर कलश स्थापित की गयी. बता दें कि पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ में संगीत व प्रवचन का कार्यक्रम है. जिसमे हरिद्वार से मर्मज्ञ कथा वाचक अपनी अमृत वर्षा से लोगों को जीवन शैली की विद्या सुनाएंगे. वही सभी तरह के संस्कार जैसे पुंसवन, नामकरण, अनुप्रशन, मुंडन, यज्ञपवित आदि कराएं जाएंगे. इस मौके पर विश्व गायत्री परिवार के सारण जिला गायत्री परिवार ,मुजफ्फरपुर जिला गायत्री परिवार समेत स्थानीय गायत्री परिवार अनुवाईयों में जेपी सिंह, सुरेंद्र सिंह, शिवजी प्रसाद, बीरेंद्र राय, जितेंद्र राय, योगेंद्र राय, मनोज कुमार, नागेंद्र मोहन तिवारी समेत सैकड़ो लोग शामिल थे.




Recent Comments