डाबी- शराब की दुकानों को रात्रि के समय बन्द करवाने को लेकर ग्रामीणों ने डाबी थाना प्रभारी को रिपोर्ट सौपी
भंवर खां
डाबी 23 जून। ग्रामीणों ने दी रिपोर्ट में लिखा है। कि थड़ी से डाबी आने वाले मार्ग में कई अवैध शराब की दुकानें हैं। जो कि दिन-रात 24 घण्टे के समय खुली रहती हैं और यहां पर जो भी शराब पीने वाले होते हैं, जो आते-जाते व्यक्तियों को परेशान करते हैं ,और कुछ कहने पर भी मारपीट पर उतारू हो जाते हैं, जिससे गांव में आने जाने वाले राहगीर ग्रामीणों को शाराबियों से किसी अपघटना का भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने अवेध शराब पी दुकानों को बंद करवाने या फिर आम रास्ते से 500 मीटर दूर तक स्थापित करवाने और इनके रात्रि में खोलने का समय पर पाबंदी करने की मांग की है। ग्रामीणों ने रिपोर्ट लेकर पहले सरपंच के समक्ष पेश हुए,जिस पर डाबी सरपंच कन्हैयालाल मेघवाल ने समर्थन देते हुए अपनी सील लगाकर हस्ताक्षर किए।
इन्होंने किया विरोध
रिपोर्ट में भवरलाल ,कमलेश, शिशुपाल, मनोज, लोकेश ,मुकेश ,मनीष, दिनेश ,अशोक शर्मा ,पवन, मंजू, आजाद सिंह, रामलाल ,नरेश, गे गेदी बाई, वक्त मोहित, सत्तू ,शिवा, आदि ने रिपोर्ट पर हस्ताक्षर कर विरोध जताया है एवं यह रिपोर्ट डाबी पुलिस थाना प्रभारी को दी है।




Recent Comments