परवेज अख़्तर/सिवान
सिवान: शहर के श्रीनगर स्थित बीके डीएवी स्कूल में शुक्रवार को मैट्रिक
का परीक्षा में शामिल होने आ रहे बाइक सवार दो परीक्षार्थी हु़सैनगंज
थाना क्षेत्र के दरवेशपुर गांव में ऑटो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो
गए। आनन-फानन में दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया, जहां दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। घायल आंदर थाना क्षेत्र के बरावा गांव निवासी मिथिलेश कुमार यादव व आसाव बाजार निवासी सुनील कुमार है। बताया जाता है कि दोनों परीक्षार्थी बाइक पर सवार होकर परीक्षा देने के लिए श्रीनगर आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक दरवेशपुर के पास पहुंची सामने से आ रही ऑटों के चालक ने उन्हें टक्कर मार दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही छात्र के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
बंद पड़े सात मकान से नगद सहित लाखों के आभूषण की चोरी
सिवान: नगर थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित लक्ष्मीनगर न्यू मोहल्ला में
गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने बंद पड़े सात मकानों में भीषण चोरी की
घटना को अंजाम दिया। चारों ने नगद सहित लाखों के अाभूषण व कपड़ा की चोरी की। इसकी जानकारी शुक्रवार की सुबह लोगों उस समय हुई जब घर के दरवाजे में लगे ताले को सभी ने टूटा हुआ देखा। लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस को लोग जिम्मेदार बताते हुए गश्त नहीं करने का आरोप लगा रहे थे। स्थानीय लोगों ने सभी गृहस्वामी और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद जांच को पहुंची पुलिस को कुछ खास सुराग हाथ नहीं लगा। जानकारी के अनुसार पहली चोरी बजरंगी सिंह के मकान में हुई। जहां दो किरायेदार के फ्लैट को चोरों ने अपना निशान बनाया है। पीड़िता संगीता सिंह ने बताया कि हमलोग गोपलगंज स्थित अपने गांव गए हुए थे। शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि घर में चोरी हुई है। सूचना के बाद घर आकर देखा तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर से 30 हजार नगद, एक मंगलसूत्र, एक चेन की चोरी हुई है। वहीं उसी मकान में उपरी मंजिल पर रहने वाली पूनम सिंह के फ्लैट में भी चोरी हुई थी। इस परिवार के भी सभी सदस्य व्यक्तिगत कारणों से गांव गए हुए थे। इनके घर से चोरों ने एलईडी टीवी, कान का एक झुमका , एक चेन, एक अंगूठी, कपड़ा व अन्या सामानों की चोरी हुई है। तीसरी चोरी अभिषेक तिवारी के घर में हुई जहां 25 हजार नगद, एक अंगूठी,एक चेन चोर लेकर चंपत हो गए। चौथी चोरी भानु प्रताप सिंह के घर में हुई। जहां मेन गेट का ताला तोड़ पांच हजार के सामान की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पांचवीं चोरी छोटे लाल के घर में हुई जहां चोरों ने कपड़ा व आदि सामानों की चोरी की है। वहीं चोरों ने भागने के क्रम में एक मकान में अपना कपड़ा व दूसरे मकान में टॉर्च छोड़ दिया है।




Recent Comments