• मरीजों को उपलब्ध करायी जाएगी समुचित व्यवस्था

छपरा । जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत् जिला खनिज फाउण्डेशन मद की राशि से योजनाओं के चयन हेतु जिला खनिज फाउण्डेशन की न्यासी परिषद की बैठक सम्पन्न हुयी। जिलाधिकारी के द्वारा स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग से संबंधित कार्योंं का चयन करते हुए उसका प्राक्कलन बनाकर शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सदर अस्पताल का सौन्दर्यीकरण करायी जाय। पेईंग वार्ड को ठीक करायी जाय तथा वहाँ तक जाने वाली रास्ते में चेकर टाइल्स तथा पेभर ब्लॉक लगवाया जाय। पेईग वार्ड को सुसज्जीत किया जाय। आइसीयू को ठीक कराया जाय और वहाँ पाँच एसी लगवाया जाय। बल्ड बैंक की तरफ जाने वाली सड़क को भी ठीक कराया जाय। ओटी एवं अन्य वार्डों का स्वयं निरीक्षण कर कार्यापालक अभियंता भवन इसे ठीक करायें ताकि छत से पानी का रिसाव नहीं हो। जिलाधिकारी ने कहा कि मरीजों के पेयजल के लिए एक बड़े आरओ प्लांट किया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि एएनएम स्कूल में कोई कार्यालय नहीं रहेगा। कार्यलय वहाँ से हटाया जाय तथा स्कूल के बाथरूम को ठीक कराया जाय। बैठक में सिविल सर्जन के द्वारा बताया गया कि डेडीकेटेड ट्रांसफार्मर नहीं रहने के कारण सीटी स्कैन मशीन चालू नहीं कराया गया है। जिलाधिकारी के द्वारा बैठक में ही कार्यपालक अभियंता विद्युत छपरा पश्चिमी को फोन कर शिघ्रातिषशिध्र 200 केवी का डेडीकेटेड ट्रांसफार्मर अस्पताल परिसद में लगवाने का निर्देश दिया गया।जिलाधिकारी ने कहा कि दरियापुर स्थित नवोदय विद्यालय में एमपी थियेटर एवं बैडमिंटन कोर्ट बनाया जा सकता है। इसके लिए एलइओ को प्राक्कलन बनाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी के द्वारा सारण जिला के कस्तुरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालयां के सौन्दर्यीकरण कराने, वहाँ कम्प्यूटर रूम, स्टडीरूम, कल्चरल रूप बनवाने तथा वहाँ गोर्डेनिंग कराने का निदेष जिला षिक्षा पदाधिकारी को दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिस तरह से गड़खा में कस्तुरबा गाँधी विद्यालय का सौन्दर्यीकरण हुआ है उसी पैटर्न पर अन्य कस्तुरबा विद्यालयां में भी कार्य कराया जाय। जिला स्कूल के हॉल को भी आधुनिक बनाने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। इस बैठक में जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता डा. गगन, निदेषक डीआरडीए, सिविल सर्जन, जिला षिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन, खनन पदाधिकारी, एलइओ, डीपीएम स्वास्थ्य सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।




Recent Comments