दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर समाप्ति के बाद बिहार सीनियर महिला हैंडबॉल टीम घोषित

चयनित टीम के खिलाड़ी
परवेज अख्तर/सिवान;
मैरवा एक संवाददाता ।बिहार राज हैंडबॉल संघ द्वारा मैरवा प्रखंड स्थित हीमेश्वर खेल विकास केंद्र लक्ष्मीपुर के तहत रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित 10 दिवसीय बिहार राज्य सीनियर महिला हैंडबॉल टीम का प्रशिक्षण शिविर आज समाप्त हो गया। इस 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बिहार की 17 सदस्यिय हैंडबॉल टीम की घोषणा बिहार राज्य हैंडबॉल संघ के महासचिव बृज किशोर शर्मा एवं संयुक्त सचिव संजय कुमार सिंह के द्वारा कर दिया गया ।इस अवसर पर सिवान जिला क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष रत्नेश कुमार सिंह महासचिव रोहित कुमार सिंह उत्तर बिहार प्रांत के प्रांतीय मंत्री नवीन सिंह परमार सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित थे। 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बिहार के कोच अनुभव कुमार ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सारे टिप्स दिए तथा खिलाड़ियों को धारदार बनाने का प्रयास किया। खिलाड़ियों के आवासन एवं भोजन की व्यवस्था हिमेश्वर पर ह्युमन स्पोर्ट्स एंड एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट लक्ष्मीपुर के द्वारा किया गया था। जिला हैंडबॉल संघ के सचिव संजय पाठक ने बताया कि चयनित बिहार की 17 सदस्य महिला टीम को खेल किट एवं जर्सी डॉक्टर बीना सिंह मेमोरियल ट्रस्ट रेनुआ सिवान के अध्यक्ष डॉ रत्नेश सिंह द्वारा उपलब्ध कराई गई। नए कीट को पाकर बिहार की महिला खिलाड़ी काफी खुश नजर आ रही थी । जिला सचिव संजय पाठक ने बताया कि बिहार के महासचिव बृज किशोर शर्मा के अथक प्रयास के बाद आज बिहार राष्ट्रीय स्तर पर हैंडबॉल के क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष पदक ले रहा है। महासचिव बृज किशोर शर्मा ने हिमेश्वर खेल विकास केंद्र लक्ष्मीपुर मैरवा पहुँच कर टीम की घोषणा की ।यह प्रशिक्षण शिविर 12 दिसंबर से 21 दिसंबर 2019 तक आयोजित था । घोषित बिहार टीम इस प्रकार है खुशबू कुमारी बीएमपी पटना, सपना कुमारी नवादा, कल्पना कुमारी ,सुषमा कुमारी,बुलबुल कुमारी ,ऋतुप्रिया बेगुसराय,खुशबू कुमारी, खुशबू कुमारी यादव ,सुमन कुमारी, रागिनी कुमारी ,चंदा कुमारी राधा कुमारी ,सभी सिवान ।अंजली कुमारी, सारण, प्रेरणा कुमारी ,शेखपुरा, तनु कुमारी पटना,दीपिका एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र,विनीता भागलपुर,का चयन बिहार टीम में किया गया है जबकी कोच पटना के अनुभव कुमार को बनाया गया है ।




Recent Comments